
चुटका से परमाणु नीति तक: निजी निवेश, महंगी बिजली और अनुत्तरित सवाल
नर्मदा नदी पर बने पहले बरगी बांध से मध्यप्रदेश के मंडला, सिवनी और जबलपुर जिले का आदिवासी बाहुल्य 162 गांव विस्थापित एवं प्रभावित हुआ हैं।इसी विस्थापित गांव चुटका जिला मंडला में परमाणु परियोजना प्रस्तावित किया गया है। चुटका परमाणु परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी 2009 में मिला।नेशनल इन्वायरमेंटल इं...